spot_img

एक ऐसी पहाड़ी जहां नीचे से उपर चढ़ता है पानी, जानिए वजह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : हमारे सोलर सिस्‍टम का जीवनदायी ग्रह है पृथ्‍वी। कुदरत ने इस ग्रह पर अनेक रहस्‍यों को जन्‍म दिया। रहस्‍य यानी जिसका कारण ठीक से स्‍पष्‍ट नहीं हो। हम जानते हैं कि पृथ्‍वी में अपनी ओर किसी भी वस्‍तु को खींचने की ताकत होती है। इसी की वजह से कि वस्‍तु का वजन होता है और उसमें संतुलित गति भी होती है। जहां जितना अधिक आकर्षण बल होगा, वहां वस्‍तुओं का वजन उतना अधिक होगा। जहां यह आकर्षण बल शून्‍य होगा, वहां वस्‍तुओं का वजन शून्‍य हो जाएगा और उसमें अपने आप गति आ जाएगी। पृथ्‍वी पर कई ऐसे हैरत भरे जगह हैं, जहां वस्‍तु का भार शून्‍य हो जाता है। वहां खड़ा होने पर अंतरिक्ष में होने का अनुभव होने लगेगा। आज हम कुछ वैसे स्‍थलों से करा रहे हैं आपको रूबरू।

इसे भी पढ़ें :अवैध संबंध में मारा गया देवानंद, शव को 150 किमी दूर लाकर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

अमेरिका के कैलिफोर्निया का मिस्‍ट्री स्‍पॉट  

अमेरिका के सांता क्रूज कैलिफोर्निया में मिस्ट्री स्पॉट पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता। इसीलिए इस जगह को ‘मिस्ट्री स्पॉट’ के नाम से जाना जाता है। इस जगह की खोज साल 1939 में हुई थी। तब खोजकर्ताओं को ऐसा लगा था, जैसे इस जगह पर कोई रहस्यमय ताकत छुपी हुई है, लेकिन जब गहराई से इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि 150 वर्ग फीट के एक गोलाकार इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम ही नहीं करता है। इसीलिए यहां पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। साथ ही अगर इंसान चाहे तो यहां बिना गिरे किसी एक कोण पर खड़ा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये

बंद हो गए सारे उपकरण

अमेरिका के मिशिगन शहर में ‘सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट’ है। इस जगह की खोज 1950 में उस वक्त हुई, जब कुछ लोगों की एक टीम इस जगह की जांच के लिए पहुंची। तब उनके सारे उपकरण यहां आकर बंद हो गए। कई दिनों बाद पता चला कि यहां 300 वर्ग फीट के इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। बता दें कि इस जगह पर खड़े होकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अंतरिक्ष यान में बैठे हैं।

पहाड़ी के ऊपर जाने लगती है बंद कार

अमेरिका के फ्लोरिडा में है स्पुक हिल। यहां अगर आप अपनी कार को बंद करके खड़ी कर देंगे, तो वह अपने आप ढलान या पहाड़ की ओर चली जाती है। ऐसा यहां गुरुत्वाकर्षण बल के काम नहीं करने के कारण होता है।

इसे भी पढ़ें :6 दिन पहले हुई थी शादी, बीवी संग गया था ससुराल,ऐसे मिली लाश

इंडिया के लद्दाख में है मैग्‍नेटिक हिल

भारत में भी एक ऐसा स्थान मौजूद है, जहां गुरुत्वाकर्षण बल काम करना बंद कर देता है। इस जगह को ‘मैग्नेटिक हिल’ के नाम से जाना जाता है। यह जगह भी फ्लोरिडा के स्पुक हिल की तरह ही है। यहां भी गाड़ियां बिना किसी सहारे के एक पहाड़ी पर अपने आप चली जाती है। यहां कारें पहाड़ की ओर अपने आप 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती जाती हैं। इस रहस्यमय जगह को लद्दाख का ‘मैग्नेटिक हिल’ के नाम से जाना जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...