Kohramlive : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री झुलस गये। दिल दहला देने वाला यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चिन्ना टेकुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस पीछे से एक बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक बस के नीचे फंस गई और ईंधन टैंक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस लपटों में घिर गई। उस वक्त बस में 39 लोग सवार थे। करीब 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलकर बच गये। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट और आग की वजह से बस का दरवाजा जाम हो गया, जिससे कई यात्री बाहर नहीं निकल सके। मृतकों में बस सवारों के अलावा बाइक सवार भी शामिल हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक जताया है। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि प्रशासन को घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिये गये हैं। CM के बेटे और मंत्री नारा लोकेश ने भी इस हादसे को “हृदयविदारक” बताते हुये घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। यह हादसा आंध्र प्रदेश में हाल के वर्षों की सबसे भीषण बस दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIDEO | Kurnool, Andhra Pradesh: A bus travelling from Bengaluru to Hyderabad caught fire near Kurnool district; several lives are feared lost. Rescue operations are underway. More details are awaited.#Kurnool #AndhraPradesh #BusAccident
(Source – Third party)
(Full video… pic.twitter.com/xLJz2cOqV6
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2025












