Kohramlive : सूरत(Surat) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति विशाल साल्वी पर अपनी पत्नी शिल्पा की हत्या करने का इल्जाम लगा है। खबर है कि पत्नी की हत्या कर संदेही गुनहगार पति ने पत्नी के लापता होने की कहानी गढ़ी। परिवार और पुलिस को गुमराह करता रहा, जबकि सच उसी घर की दीवारों में कैद था। आरोपी ने सबूत छिपाने के लिये एक खौफनाक तरीका अपनाया। पत्नी की लाश को लकड़ी के बक्से में रखकर उसे सीमेंट से बंद कर दिया। आरोपी ने मृतका के पिता को फोन कर गुमशुदगी की झूठी कहानी सुनाई। बेटी की तलाश में पिता सूरत पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Surat में प्लास्टर के नीचे छिपा सच
बीते 25 अप्रैल को आरोपी ने अपने 13 साल के बेटे आरव को एक चिट्ठी दी और फरार हो गया। बेटे ने चिट्ठी व्हाट्सएप पर रिश्तेदार को भेजी, फिर यहीं से खुला पूरा राज। चिट्ठी में आरोपी ने घटना और जगह का जिक्र किया था। पुलिस और परिवार बताये गये स्थान पर पहुंचे, जहां प्लास्टर के नीचे छिपा सच सामने आया। 13 साल का बेटा और 8 साल की बेटी, दोनों से मां का साया छिन गया। गोडादरा पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पति निकम्मा था, जिस चलते घर मेंं कलह होते रहता था।
इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…












