spot_img
spot_img
spot_img

बार में गई एक लड़की बनी काल, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के मून डिस्को बार के बाहर देर रात हुआ झगड़ा एक युवक की मौत का कारण बन गया। झगड़े की जद में एक लड़की थी। नौजवान अंकित कुमार सिंह को पहले बेदम मारा-पीटा गया और फिर उसपर चार पहिया चढ़ा दिया गया। मारा गया युवक गढ़वा का रहनेवाला था। गढ़वा पुलिस की सूचना पर हरकत में आई रांची पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, बीते 4 जनवरी की रात करीब 12 बजे लालपुर चौक के पास स्थित मून डिस्को बार में एक पक्ष के साथ गई युवती के साथ दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। युवक की पहचान को लेकर बार के बाहर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अंकित कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने रौशन प्रसाद पर पत्थर से हमला किया और युवती को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद रौशन प्रसाद द्वारा अंकित को जान से मारने की नीयत से चारपहिया वाहन से कुचलने की घटना सामने आई। गंभीर रूप से घायल अंकित को इलाज के लिये रिम्स ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जीरो FIR से रांची में दर्ज हुआ केस

घटना के बाद मृतक के शव को उसके दोस्त गढ़वा ले गये, जहां पोस्टमार्टम के बाद गढ़वा थाना में जीरो FIR दर्ज की गई। इसके आधार पर लालपुर थाना में केस (कांड संख्या 05/26 दिनांक 07.01.26) दर्ज की गई। मामला बीएनएस-2023 की विभिन्न धाराओं—126(2)/115(2)/109(2)/103(1)/352/238/3(5) के तहत दर्ज किया गया। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम फौरी कार्रवाई करते हुये रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड सुंडिल से घटना में प्रयुक्त Dzire कार (JH01GD-2216) के साथ दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम रमनदीप सिंह उर्फ रोमी एवं रौशन प्रसाद बताये गये। लगभग 23 साल के रमनदीप पलामू के लेस्लीगंज एवं 22 साल का रौशन गढ़वा के बड़गड़ का रहनेवाला है। वहीं, इस झगड़े का कारण बनी दिव्या भारती को भी अरेस्ट कर लिया गया। वह वर्तमान में लालपुर के सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन (Realme narzo और Vivo) भी बरामद किये हैं। फरार 5 संदेही गुनहगारों की खोज में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...