Patna : शनिवार दोपहर एक बॉयज हॉस्टल में अचानक आग लग गई। आग लगने की फैली खबर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक AC में भी ब्लास्ट हुआ। खबर पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त हॉस्टल में 40-50 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह बॉयज होस्टल एंड पीजी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवई पुरी के श्री कृष्णा नगर में है।
प्रथम दृष्ट्या जांच में यह बातें सामने आई है कि हॉस्टल में रहनेवाला एक लड़का रॉड से पानी गर्म कर रहा था। इसी क्रम में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। वैसे पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…