spot_img
spot_img

धनबाद में जबरदस्त ए’नकाउंटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद में मंगलवार तड़के उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पुलिस और कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में हुई इस गोलीबारी में गैंग का एक शूटर भानु मांझी पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को कड़ी निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे सामने आया मामला?

सूत्रों के मुताबिक, SSP प्रभात कुमार को इनपुट मिला था कि प्रिंस खान गैंग के अपराधी राजगंज इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही SSP ने एक स्पेशल टीम बनाकर मौके पर रवाना किया। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसी दौरान गैंग का एक सदस्य भानु मांझी गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसे मौके से दबोच लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

SSP खुद पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। पुलिस को शक है कि गिरोह के बाकी सदस्य अब भी इलाके में छिपे हो सकते हैं। SSP ने कहा कि “अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। हमारी टीम लगातार प्रिंस खान गैंग पर नजर रखे हुये थी। समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटना को टाल दिया गया है।”

कौन है प्रिंस खान?

प्रिंस खान धनबाद-अनुग्रह नारायण रोड बेल्ट का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल है, जिस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। उसका नेटवर्क कोयलांचल में काफी फैला हुआ है, और पुलिस की कार्रवाई उसके नेटवर्क पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...