Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी घाटी के पास हुये एक सड़क हादसे में हजारीबाग की एक महिला डॉक्टर किस्मत से बच गई। डॉक्टर बोधगया अपने बच्चे को छोड़ने हॉस्टल जा रहीं थीं। रास्ते में ही सियरकोनी घाटी के तीखे मोड़ पर दो तेज ट्रकों के बीच उनकी कार फंस गई। गाड़ी बुरी तरह चिपक गई, राहगीरों को लगा, “अब कोई नहीं बचेगा।” घटना की सूचना मिलते ही चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश मौके पर तुरंत पहुंचे। पुलिस टीम ने चारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोटें नहीं लगी। थानेदार बोले, “हादसा वाकई भयानक था, लेकिन वक्त पर पहुंच गये। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को शाबाशी देते हुये कहा कि “ईश्वर की कृपा और पुलिस की फुर्ती से चार लोगों की जान बचा गई।”
कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...












