Kohramlive (Aftab Alam) : तप, आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ के गीतों से अमेरिका के सीएटल की धरती भी गूंज उठी। पूरे नेम और निष्ठा के साथ महापर्व छठ पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णकांत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने सूर्य देव को अर्ध्य अप्रित कर भारत खासकर झारखंड, बिहार और यूपी की संस्कृति को झलका गई। पवित्र पर्व छठ की महत्ता जान कर उनके घर खरना का प्रसाद खाने करीब 60 लोग पहुंचे। मूल रूप से झारखंड के कोडरमा के डोमचांच नप क्षेत्र में रहनेवाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णकांत सिंह का परिवार गुजरे तीन साल से अमेरिका में छठ पूजा कर रही है।
कृष्ण कांत सिंह के करीबी डोमचांच निवासी रंजीत सिंह ने Kohram live.com को बताया कि इंजीनियर कृष्णकांत सिंह के कॉलेज में सीनियर कुसुम और उनके पति संजय कुमार कैलिफ़ोर्निया से सिएटल पहुंचे। उनके जूनियर मित्र मणिभूषण और उनकी पत्नी शालिनी श्रीवास्तव नहाय-खाय के दिन से ही दिन-रात उनकी मदद में जुटी रही। वहीं, निधि झा, रितु सिंह, और मनीषा राज ने खरना का प्रसाद बनाने में सहयोग दिया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में शामिल होने वाले अन्य लोगों में नमिता, सुमित, दीपक झा, मंजरी, सुदीप, सिद्धार्थ, मिनाक्षी, गीता, रमेश, श्रुति, प्रभाकर, क्षितिज, मनीषा शुक्ला, कुणाल, नेहा, रानी सिंह, अमित बहादुर सिंह, साक्षी, मयंक, त्विशा, प्रेम, दिशिका, अभिषेक, संदीप सक्षम, अभिमन्यु, अनुजा, खुशबु, मुकेश, उपासना पांडेय, ऋचा मिश्रा, कुमार अंकित, आस्था शेखर, अमृता, अंकित, अनुकृति, राकेश, नेहा सहाय, अंकुर, अर्चना, अंकिता, रवि, नितीश, और निशि सहित अन्य लोग थे। ये सभी झारखंड, बिहार और यूपी के रहनेवाले हैं।

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें












