spot_img

गढ़वा में न्याय का मेला, पुराने झगड़ों को मिलेगा नया सवेरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा जिला मुख्यालय समेत अनुमंडलीय न्यायालयों में वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। तैयारियों को लेकर व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां न्यायपालिका और प्रशासन एक साथ दिखाई दिये। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा, लोक अदालत सिर्फ अदालत नहीं, यह लोगों के दिलों में वर्षों से पल रहे विवादों को खत्म करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झालसा के निर्देशानुसार लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जायेगा। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है, इसमें अपील नहीं होती, यानी एक बार समझौता, तो झगड़ा हमेशा के लिए खत्म। वहीं, समझौता होते ही जमा की गई कोर्ट फीस भी वापस मिलती है।

गढ़वा के DC सह DLSA उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी ताकत से सहयोग करेगा।
राजस्व, बैंक ऋण और अन्य विभागों के मामलों के लिये विशेष शिविर लगाये जायेंगे। ताकि आम आदमी को दफ्तर-दफ्तर भटकना न पड़े। DLSA सचिव निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि लोक अदालत में  आपराधिक शमनीय मामले, चेक बाउंस (NI एक्ट) व बैंक रिकवरी केस, मोटर दुर्घटना दावा (MACT), श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल बकाया, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) व भरण-पोषण, राजस्व व अन्य दीवानी मामले को प्राथमिकता मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने नागरिकों से अपील की है कि अगर आपका मामला कोर्ट में लंबित है या आप मुकदमेबाजी से बचना चाहते हैं, तो अभी से आवेदन करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...