spot_img
spot_img

रेस्टोरेंट में खाना खाने आया ग्राहक बना का’तिल, ऐसे धरा गया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची शहर की एक और रात खून के दाग से दागदार हो गई। जिस रेस्टोरेंट में लोग दो पल सुकून से बैठकर खाना खाने पहुंचते हैं, वहां एक ग्राहक की हिंसक हरकत ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिये छीन लीं। धुर्वा के जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में एक ग्राहक ने वहां काम करने वाले कर्मचारी अजय कुमार दास के गले पर चाकू से वार कर दिया। बेतरह जख्मी कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मारा गया अजय गिरिडीह के तिसरी के रहने वाले थे। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रात 9.40 बजे मिली वारदात की सूचना

पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार की रात करीब 9.40 बजे धुर्वा पुलिस को सूचना मिली कि जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में एक ग्राहक ने कर्मचारी के गले पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। खून से लथपथ अजय कुमार दास को इलाज के लिये पारस अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर हटिया के सीनियर DSP नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। धुर्वा पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये रेस्टोरेंट और घटनास्थल से जुड़े CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर हत्या के आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित कुमार बताया गया। वह डीटी/210 डायमंड फील्ड, धुर्वा, रांची में रहता है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू बरामद किया है। वहीं, आरोपी का मोबाइल फोन और वारदात के समय पहना हुआ खून लगा शर्ट भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इसे भी पढ़ें :

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक...