Ranchi : राजधानी रांची की इन दिनों मिट्टी में घुली है सोंधी खुशबू, दीयों की लाली और बचपन की हंसी की झंकार। दीपावली की आहट ने राजधानी को फिर एक बार जगमग कर दिया है। मोरहाबादी मैदान इस वक्त किसी मेले से कम नहीं, रोशनी, रंग और रौनक का संगम। इस बार पटाखों की दुनिया में एक नई चमक आई है, ग्रीन क्रैकर्स की। कम धुआं, कम आवाज, लेकिन खुशी उतनी ही गूंजती हुई। दुकानदारों के मुताबिक पिछले दो सालों में इन पर्यावरण–मित्र पटाखों का चलन बढ़ा है और अब ये हर बच्चे की मुस्कान में शामिल हैं। मोरहाबादी का पूरा मैदान प्रशासन की देखरेख में है। हर दुकान के पास रेत, पानी और फायर सेफ्टी के उपकरण का इंतेजाम है, ताकि खुशियों की लौ किसी हादसे की छाया से धुंधली न हो। नन्हे हाथों के लिये रंगीन फुलझड़ियां, ग्लोइंग स्पार्कल्स और लाइट बम्स, सब कुछ उतना ही प्यारा जितनी उनकी मासूम हंसी। दुकानदार कहते हैं, “बच्चों की खुशी ही तो असली दीपावली है।” पटाखों की कीमतों में भले ही इस साल 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन उत्साह में रत्तीभर कमी नहीं। ग्राहकों की ज़ुबान पर बस एक ही बात, “दीपावली बिना पटाखों के अधूरी लगती है, थोड़ा बहुत धमाका तो बनता है।”
रांची में रोशनी की रंगीन महफिल सजी, गूंजी फुलझड़ियों की खनक
Date:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…
Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...
राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…
UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...
झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...
मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...
TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...









