spot_img
spot_img
spot_img

थाने से महज कुछ दूरी पर कारोबारी को मा’र दी गो’ली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक फल व्यवसायी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घायल युवक की पहचान कन्हैया यादव के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड के पास अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त आसपास कई लोग मौजूद थे।

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। DSP सुनील चौधरी ने बताया कि अपराधी गोली मारकर फरार हो गये हैं। उनकी पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...