Bihar : बिहार के बक्सर के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर बेनीलाल के डेरा गांव में बीती देर रात बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को बेहद नजदीक से गोली मार दी। घायल युवक की पहचान स्वर्गीय भुवनेश्वर शाह के 24 साल के बेटे राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश रोज की तरह दुकान बंद कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाये बदमाश दबे पांव पहुंचे, पिस्टल उनकी कनपटी पर सटाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली चलते ही राकेश मौके पर गिर पड़े। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन-फानन में उन्हें सिमरी पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पहले बक्सर सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत के साथ भारी आक्रोश है।
![]()













