Chatra : चतरा के न्यू परिसदन भवन के पास स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में नाक-नक्श से सुंदर लड़कियां सेज सजाती थी। यह गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये लोगों में पांच युवतियां, चार युवक और रेस्टोरेंट संचालक का बेटा शामिल है। सभी को पूछताछ के लिये सदर थाना लाया गया है। SDPO सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में दबिश दी। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई के लिये जरूरी साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। फिलहाल पूछताछ के आधार पर ही मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। SDPO सन्नी वर्धन ने मीडिया से कहा कि पकड़े गये पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट संचालक के बेटे से पूछताछ जारी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जिस्मफरोशी जैसे अनैतिक धंधे में संलिप्त होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में SDPO सन्नी वर्धन के साथ सदर के थानेदार अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत कई पुलिस पदाधिकारी और महिला-पुरुष जवान शामिल रहे।








