Ranchi : बरसों का सफर, सेवा की राह और समाज को दिशा देने का जज्बा इसी कड़ी में लोक सेवा समिति ने अपने 34 वर्ष पूरे किये। इस वर्षगांठ को समिति ने “झारखंड रत्न” दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह को समर्पित किया। समिति अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने भावुक स्वर में कहा, “यह 34 वर्षीय यात्रा हमारे समाज की साझी पूंजी है। हम उन विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपनी कर्मभूमि से समाज को नई दिशा दी।” मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद पलामू रेंज के DIG नौशाद आलम ने कहा कि “नशा पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। हम सब गुलदस्ते के फूल की तरह हैं, मिलकर रहेंगे तभी खूबसूरत लगेंगे और तभी समाज का विकास संभव है।”
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- नशा एवं हिंसा मुक्त भारत विषय पर परिचर्चा।
- कॉफी टेबल बुक “प्रेरणा” का लोकार्पण।
- समाज की विभूतियों और संस्थानों का सम्मान।
सम्मान की झलक
- अमानत अली अंसारी – स्वतंत्रता सेनानी (झारखंड रत्न सम्मान 2025)।
- रिन पास – स्वास्थ्य सेवा में शताब्दी योगदान।
- सरोजनी लकड़ा (IPS) – उत्कृष्ट पुलिस सेवा।
- डॉ. रूपा सिन्हा – शास्त्रीय संगीत में योगदान।
इसके अलावा शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और पुलिस बल की कई विभूतियों को विशिष्ट सेवा व महिला गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर अमानत अली अंसारी, बिरसा मुंडा के पोते बुधराम मुंडा, प्रो. हरविंदर सिंह, महादेव टोप्पो समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।










