Hazaribagh : बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा से पहले पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस गैंग के जरिये 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराने की तैयारी थी। मिले क्लू के आधार पर पुलिस सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। ये लोग हजारीबाग के बरही इलाके में एक होटल से पकड़े गये। पुलिस को सूचना मिली थी कि TI -3 के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह से झारखंड के हजारीबाग में एक गैंग की मदद से परीक्षा के क्वेश्चन को सॉल्व कराया जा रहा है। इसके बाद गठित स्पेशल टीम ने सभी 300 अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इनसे होटल के अंदर ही पूछताछ चल रही है। इधर, हजारीबाग पुलिस ने मीडिया को बताया कि झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस को सपोर्ट किया। अब बिहार पुलिस की टीम ही उनसे पूछताछ कर रही है। पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक से जुड़ा हुआ है। अब यह जांच का विषय यह है कि जो प्रश्न पत्र छात्रों के पास से मिले हैं, वह प्रश्न क्या परीक्षा में आये हैं या नहीं। होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति की होटल में एंट्री रोक दी गई है। वहीं बिहार पुलिस की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा
इसे भी पढ़ें :रूपा और डॉली बच्चे से कराती थी गंदा धंधा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :कल से बंद हो जायेगा Paytm पेमेंट्स बैंक, क्या करेगा काम… जानें
इसे भी पढ़ें :डॉ प्रदीप वर्मा और डॉ सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित, क्या बोले… जानें







