बड़ी साजिश हुई नाकाम, हथियार के साथ धरा गये तीन नक्सली

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सली संगठन PLFI के तीन सक्रिय और फरार सदस्यों को जरियागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त अभियान में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में गेन्द्र बारला उर्फ लादेन, असीम तोपनो और अजित तोपनो शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, एक मोबाइल और संगठन से जुड़े 13 पर्चे भी बरामद किये हैं। खूंटी SP मनीष टोप्पो ने बताया कि इन नक्सलियों के जरियागढ़ इलाके में किसी बड़ी घटना की साजिश रचने की सूचना मिली थी। इनका फितरत बालू माफियाओं व व्यापारियों से लेवी वसूलना और दहशत फैलाना था। सूचना मिलते ही DSP क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में रनिया, कर्रा और जरियागढ़ थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर झंडा टोंगरी के जंगल क्षेत्र में सटीक घेराबंदी की गई और तीनों नक्सलियों को दबोच लिया गया।

जेल से छूटकर फिर जुड़ा था संगठन से

गिरफ्तार नक्सली गेन्द्र बारला उर्फ लादेन पहले भी जेल जा चुका है। रिहाई के बाद वह फिर से PLFI संगठन से जुड़ गया और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने संगठन की गतिविधियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी साझा की हैं, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में DSP क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार, जरियागढ़ थानेदार राजू कुमार, रनिया प्रभारी विकास कुमार जयसवाल, कर्रा थानेदार मनीष कुमार, इंस्पेक्टर कुलदीप रोशन बारी, मनीष कुमार और सशस्त्र बल शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...