Ranchi : जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है। उस घर में सुख समृद्धि आती है। नारी का हर दिन सम्मान करना चाहिए। उक्त बातें रांची के रूरल एसपी मोहम्मद नौशाद आलम ने महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक सम्मान समारोह में कही। महिला थाना में दहेज मुक्त झारखंड संस्था की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रूरल एसपी मोहम्मद नौशाद आलम ने महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा, पुष्पम कुमारी, उषा कुमारी, दयामणि नाग, पूनम देवी, सुषमा स्वासी, सुषमा केरकेट्टा, नीलमणि कंडोलना, सपना गाड़ी, अनीता केरकेट्टा, बलवंती, सावन कुमारी समेत कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। मौके पर महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी मिलते ही कार्रवाई के लिए तत्पर रहती हैं। पुलिस महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ है और हर शिकायत पर अमल करती है। मौके पर संस्था के संस्थापक आनंद कुमार शाही, सिंधु मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी माखन पाठक, आशीष गुप्ता, सुभाष, साहिल, इंतखाब आलम, विकास जायसवाल, अनुज तिवारी, सुमित कुमार, जीतू रॉय, वीरेंद्र गिरी दीपू यादव समेत कई मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्या हुआ, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्तान
इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्ल में जन्मा बच्चा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…
इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






