RANCHI (RUPAM) : बाल सुधार गृह में बच्चों के साथ मारपीट और अनियमितता की शिकायत को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को आयोग की एक टीम रांची पहुंची। टीम आयोग की रजिस्ट्रार अन्नू चौधरी के नेतृत्व में डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंची है। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और देखरेख करने वाले कर्मियों से पूरी जानकारी ले रही है। बाल सुधार गृह में नशे का सामान कैसे पहुंच रहा है, इसको लेकर आयोग सख्त है और गहन पूछताछ कर रही है। साथ टीम के सदस्य कुछ बच्चों से भी वहां के हालात की जानकारी लेने में जुटी है।
बाल संरक्षण आयोग की टीम बाल सुधार गृह के अलावे रिम्स भी गई। वहां भर्ती बच्चे से जानकारी ली। अब टीम रांची के गेस्ट हाउस में सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। बाल सुधार गृह के जेलर देवी प्रसाद सहित अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
यहां याद दिला दें कि कोहराम लाइव की टीम ने बाल सुधार गृह में बच्चों के परिजनों से पैसे की मांग करने और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट करने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
Read More : बाल सुधार गृह में है इनकी हुकूमत, देखें वीडियो…
Read More : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…






