बच्‍चेदानी में घाव, खतरनाक संकेत, 30 को जानें कैसे है बचना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : बच्‍चेदानी में घाव, मतलब मेडिकल भाषा में सर्वाइकल कैंसर। यह‍ कैंसर बेहद खतरनाक और जानलेवा। सबसे चिंता की बात यह है कि महिलाओं की कुल आबादी के 2.6 प्रतिशत महिलाएं ही यह जांच कराती हैं। सर्वाइकल कैंसर से बचने का सबसे अच्‍छा उपाय है नियमित जांच। नियमित जांच से शुरुआत में ही इसकी पहचान हो जायेगी। जिससे समय पर इलाज पर इसे ठीक किया जा सकता है। झारखंड की बात करें तो सर्वाइकल कैंसर से हो रही मौत के आंकड़ों पर अंकुश और बेहतर जांच की सुविधा देने में कई राज्‍यों से बेहतर है। झारखंड सरकार ने 11 जिलों में सर्वाइकल प्री कैंसर की जांच और इलाज की मशीनें लगा दी है। वहीं गांव-देहात और शहर में रहनेवाली 15 से 50 साल तक की लड़की और महिलाओं को इस रोग के बारे में बताया और समझाया जा रहा है। यह कहना है वीमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए झारखण्ड की अध्‍यक्ष डॉ भारती का।

dr bharti kashyap
dr bharti kashyap

30 नवम्बर को वीमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए झारखण्ड एवं स्वास्थ्य विभाग के साझा बैनर तले रातू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” लगेगा। यहां शारीरिक जांच की जायेगी। वहीं सरकारी स्त्री रोग डॉक्‍टरों को ट्रेनिंग भी दी जायेगी। शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे। वहीं  आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेए जयालाल भी मौजूद रहेंगे। शिविर में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका गुप्ता की टीम जांच और इलाज करेगी। शिविर में आने वाली सभी महिलाओं को 1 महीने की आयरन, फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोली मुफ्त में दी जायेगी। जननांग से सफ़ेद स्त्राव यानी लुकोरिया एवं इन्फेक्शन से ग्रसित सभी महिलाओं को Kit 2 एवं Kit 6 की गोलियां मुफ्त में दी जायेगी।

ऐसा करने से बचें

  • 18 वर्ष के कम आयु में सम्भोग करना।
  • एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध।
  • यौन रोगों का व्यक्तिगत इतिहास।
  • कई गर्भधारण।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों को लम्बे समय तक प्रयोग।
  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली।
  • धुम्रपान/ तम्बाकू का सेवन।

रोग के लक्षण

  • संभोग के दौरान रक्तस्राव होना।
  • दो महवारियों के बीच में अचानक रक्तस्राव होना।
  • महिलाओं में रजोनिवृत्ति के उपरांत रक्तस्राव होना।
  • योनि से बदबूदार स्राव।

इनमें से कोई भी लक्षण लगे तो डॉक्‍टर से तुरंत सलाह लें।

इसे भी पढ़ें : श्‍मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें : द. अफ्रीका से भारत आए 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तान के इन दो दिग्‍गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...