spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड हाइकोर्ट के 4 नए जजों ने ली शपथ, जानिये इनके बारे में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi:  झारखंड हाइकोर्ट के चार नए जज ने शुक्रवार को शपथ ली। हाइकोर्ट परिसर में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने इन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नए जजों को अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई है।
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने झारखंड हाइकोर्ट के लिए पांच नामों की मंजूरी दी थी। मगर केंद्र सरकार ने चार नामों पर ही मुहर लगाई। 4 नये जजों के शपथ ग्रहण के बाद अब हाइकोर्ट में जजों की संख्या 19 हो गई है। यहां बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट में जजों के कुल 25 पद स्वीकृत है।

ये बने झारखंड हाइकोर्ट के नये जज, जानिए इनके बारे में

संजय प्रसाद : यह राज्य के विधि सचिव थे। वह झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासक भी हैं। राज्य के कई निचली अदालतों में वह जिला जज रह चुके हैं। वर्तमान में विधि सचिव के साथ-साथ सरकार ने धार्मिक न्यास बोर्ड का प्रशासक नियुक्त किया था।

नवनीत कुमार : यह रांची के प्रधान न्यायायुक्त के पद पर पदस्थापित थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। 1988 में इन्होंने दिल्ली हाइकोर्ट से प्रैक्टिस शुरू की। साल 2021 में इन्होंने न्यायिक सेवा में योगदान दिया था। राज्यपाल के OSD के पद पर भी रह चुके हैं।

अंबुज नाथ : इन्‍होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है। यह रांची के ही रहनेवाले हैं। दिसंबर 2001 में न्यायिक सेवा योगदान दिया था। तीन बार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धनबाद रहे। इसके बाद अप्रैल 2017 में हाइकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार बनाए गए। मई 2021 में हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बनाए गए थे।

गौतम कुमार चौधरी : यह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के रूप पदस्‍थाप‍ित थे। इससे पहले कई जिलों के प्रधान जिला जज रह चुके हैं। झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक के पद पर भी वह पदस्थापित रहे हैं। इसके अलावा हाइकोर्ट रजिस्ट्रीक के कई पदों पर भी वो रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...