spot_img
spot_img

बहस के बाद पति‍ को मार डाला, फिर तेल में तल दिया प्राइवेट पार्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : विवाद चाहे जितना भी कड़वा हो, पत्‍नी इतनी खूंखार बन जाए कि पति का मर्डर कर दे, तो यह नफरत की पराकाष्‍ठा है। मर्डर के बाद शव के साथ ऐसा घिनौना व्‍यवहार हो कि देखकर अथवा सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं, तो इससे हैरत की बात और क्‍या हो सकती है। ऐसा ब्राजील के शहर साओ गोनकालो में हुआ है। वहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति से बहस होने के बाद उसे मार डाला। उसके बाद उसने हसबेंड के प्राइवेट पार्ट को तेल में डाल कर पका दिया। 33 साल की क्रिस्टिना रोड्रिगेज मशाडो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि आंद्रे के प्राइवेट पार्ट को एक फ्राईंग पैन में सोयाबीन ऑयल के साथ पका दिया गया था।

Read More :21.5 डिसमिल जमीन बनी जी का जंजाल, मारी गोली… देखें क्‍या बोले एसएसपी (Video)

रिश्‍ता खत्‍म करने को लेकर कपल में हो रही थी बहस 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्ता खत्म करने को लेकर इस कपल में बहस हो रही थी। कपल पिछले 10 सालों से साथ था। दो सालों के लिए अलग भी हो चुका था, लेकिन कुछ समय बाद आंद्रे और क्रिस्टिना एक बार फिर साथ हो गए थे। पुलिस को आंद्रे और क्रिस्टिना के घर से एक किचन वाला चाकू मिला है। इस कपल का एक आठ साल का बेटा है और एक पांच साल की बेटी है। कपल एक साथ पिज्जा शॉप चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, क्रिस्टिना ने सुबह 4 बजे अपने पति का कत्ल किया था।

Read More :BREAKING : झारखंड में 16 IFC इधर से उधर, जानिये कौन कहां गए

पति नहीं खत्‍म करना चाहता था रिश्‍ता

महिला के वकील ने इस मामले में कहा कि क्रिस्टिना का पति उसके साथ रिश्ता भी खत्म नहीं करना चाहता था। वह क्रिस्टिना के लिए काफी टॉक्सिक हो चुका था। वह कहता था कि अगर तुम मेरे साथ नहीं रहोगी तो किसी के साथ नहीं रह सकोगी। वकील ने ये भी कहा कि आंद्रे उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था और क्रिस्टिना ने सेल्फ-डिफेंस में ये कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि क्रिस्टिना को अपने किए पर पछतावा है और उसने बिना किसी विरोध के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

Read More :8 ठग धराये, भोले-भाले ग्रामीणों को ऐसे बनाते थे शिकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...