लोहरदगा : 8 ठगों को पुलिस ने दबोचा। ये लोग सीधे-साधे ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते थे। प्रज्ञा केंद्र आने वाले भोले-भाले ग्रामीण इनके निशाने पर रहते थे। ये ठग पैन कार्ड, पीएम आवास, गोल्डन कार्ड आदि बनवा देने और सरकार की तरफ से मिलने वाले योजना का लाभ दिलाने का लालच देते। जब ग्रामीण इनके झांसे में आ जाते तो फर्जी फिंगर प्रिंट लेकर जाली एप के माध्यम से इनके खाते से राशि उड़ा लेते थे।
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
Read More: झारखंड के 6 जिलों के DES के वेतन पर रोक, ये बना कारण…
ये लोग इतने शातिर थे कि बैंक में भी वैसे सीधे-साधे लोगों को टारगेट करते थे, जिनके खाते में पैसा रहता था। फिर फिंगर प्रिंट के माध्यम से उनके खाते से भी राशि उड़ा लेते थे। जैसे ही पुलिस के कानों तक गिरोह के द्वारा लोगों को ठगने की शिकायत मिली। पुलिस एक्शन में आई। सेन्हा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने फैजल अंसारी उर्फ फैजल अली को धर दबोचा। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह माना और अपने सहयोगियों की कुंडली भी पुलिस को दे दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महबूब अंसारी, फराज अंसारी, इनसाद अंसारी, मोतल्लीब अंसारी, अनुज कुमार ठाकुर अल्तमश रजा और शकील अहमद को धर दबोचा। आरोपियों के पास से डुप्लीकेट फिंगर प्रिंट- 33, दो लैपटॉप, 4 मोबाइल, एक केटीएम बाइक, चार पासबुक और एक बायोमेट्रिक मशीन जब्त किया।








