spot_img
spot_img

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, जानिए किसे ठहराया जिम्‍मेदार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के अलीनगर गांव से सुसाइड का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवक रिजवान, जिसकी शादी 10 साल पहले हुई थी,ने अपनी पत्नी और सास, ससुर के तानों से तंग आकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने अपनी खुदकुशी के लिए पत्नी और सास, ससुर को जिम्‍मेदार बताया है। एक मिनट 14 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी संसारसिंह ने बताया कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर जुनूबी में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की गई है ।आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर कोतवाली सिविल लाइंस परमृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर सुसंगत धारा ओंमेंमुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैऔरआवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


बच्‍चों के साथ मायके चली गई बीवी

शादी के बाद शुरू में कुछ दिन तक सब सही चलता रहा, पर कुछ दिन बाद पत्नी ने रिजवान को परेशान करना शुरू कर दिया और बच्चों के साथ अपने मायके में चली गई। मृतक जब अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया तो महिला ने जाने से इनकार कर दिया और बच्चों से भी मिलने नहीं दिया। इसी से तंग आकर रिजवान ने आत्महत्या कर ली।

 

युवक ने क्‍या कहा है वीडियो में

मृतक ने वीडियो में बताया कि वह अपने आप को खत्म कर रहा है।  मुझ पर पत्नी का दबाव बहुत है। इसके अलावा मेरे ससुराल वाले भी मुझपर दबाव बनाते हैं। सास का ससुर का दबाव बहुत है और सालों का भी.  हमेशा ताने मारते रहते हैं और जब मैं अपनी पत्नी को घर लेने गया तब भी वो नहीं आई। फोन पर भी बात नहीं करती और उसे ससुराल वाले उसे मारने की धमकी देते हैं। कहते है काट देंगे तेरी एक-एक बोटी। मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं।इसके जिम्मेदार मेरे सास, ससुर, बीवी और सालेहोंगे।

इसे भी पढ़ें : शादी टूटी तो टूट गया युवक, उठाया ये कदम…

इसे भी पढ़ें :2 IAS अधिकारियों का तबादला, मनोज कुमार बने कारा महानिरीक्षक

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...