spot_img
spot_img

कोडरमा में ट्रक बोलोरो और ऑटो में टक्कर, दो की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

koderma : कोडरमा घाटी में गुरुवार को सड़क हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सबको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चावल लदे एक ट्रक द्वारा बोलेरो को टक्कर मारने और बोलेरो के अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो में टकराने से हुआ। मृतकों की पहचान कुशहना गांव के गणेश भुइयां (50) और भुनेश्वर भुइयां (40) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें :  अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड

अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रक

हादसे के बाद ट्रक कुछ आगे जाकर अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने चावल की कई बोरियां लूट लीं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घायलों में कुसहना गांव के रंजय भुइंया (40), सन्नी कुमार (12), सोनी देवी (35), बिंदिया कुमारी (13), साजन कुमार (10), संदीप भुइंया (40), मंजू देवी (35) के अलावा कोडरमा के सुंदर नगर निवासी द्वारिका यादव शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass

बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित

बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। मृतक और घायल ऑटो में सवार थे। गणेश भुइंया अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में वर पक्ष के घर जा रहे थे और इसी बीच यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें :बीमार मां को छोड़ दिया था सदर अस्पताल में, स्वस्थ हुई तो…

कोडरमा जा रहे थे ऑटो सवार

ऑटो पर सवार सभी लोग कोडरमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा की तरफ से आ रहे चावल लदे ट्रक ने अपने आगे चल रहे नवादा जा रही बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर अमरदीप होटल के पास सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...