spot_img
spot_img
spot_img

लॉकडाउन के विरोध में किन्नरों ने काटा बवाल, फिर किया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सरकारी गाड़ियों को बनाया निशाना, जान बचाकर भागे अफसर

BIHAR : बिहार में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन का काफी असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच कहीं-कहीं कुछ लोग लॉकडाउन का विरोध भी कर रहे हैं। ताजा घटना गोपालगंज जिले की है, जहां लॉकडाउन के विरोध में किन्नरों ने बवाल काटा है। सरकारी गाड़ियों को निशाना बनाया है। तोड़फोड़ करने की भी बात सामने आ रही है।

Read More :खूबसूरती के मामले में रिया सेन से कम नहीं है उनकी बहन राइमा सेन

अचानक उग्र हुए किन्नर

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में अम्बेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे किन्नरों ने खूब बवाल किया। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक हो-हंगामा करने के बाद किन्नर इतने उग्र हो गए कि वे रास्ते से गुजर रही गाड़ियों को निशाना बनाने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो किन्नरों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला बोल दिया। इसके बाद अफसर अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। इस दौरान अधिकारी को बचाने पहुंचा सैप का एक जवान घायल हो गया।




Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…

नाच-गाने पर प्रतिबंध से आक्रोश

उत्पात मचा मचा रहे किन्नरों का कहना था कि लॉकडाउनक के दौरान नाच गाने पर प्रतिबंध लगने के कारण हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है कि अम्बेडकर चौक के अलावा जंगलिया मोड़ इलाके में भी काफी बवाल काटा गया है। फिलहाल प्रशासन ने उग्र स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया गया , जिसके बाद किन्नर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीओ के आश्वासन देने के बाद किन्नरों का धरना समाप्त हुआ।



spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...