spot_img

पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैठीं विधायक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गोड्डा : महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह और उनके पीए रोबिन मिश्रा के खिलाफ पूर्व थाना प्रभारी कश्यप गौतम की शिकायत मेहरमा थाना में FIR दर्ज। महागामा विधायक पर मारपीट, सरकारी कागजात फाड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : DGP Neeraj Sinha मेडिका में भर्ती, कोरोना से हैं संक्रमित

पूर्व थाना प्रभारी का आरोप है कि रविवार की शाम आठ बजे मेहरमा के पिरोजपुर स्थित राजेश लाला के घर पर गया था। वहां दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान विधायक अपने पीए के साथ वहां आईं और पीए रोबिन मिश्रा ने मेरा कॉलर पकड़ लिया और मारपीट की। साथ ही कांड संचिका 123/20, 48/21 को फाड़ दिया तथा कांड संख्या 18/21 को अपने साथ ले गया और जाते-जाते कह रहा था कि इस इलाके में कभी नजर आओगे तो कटवा कर फेंक देंगे। साथ ही विधायक दीपिका पांडे ने भी दुर्व्यवहार किया और साथ ही कहा कि सस्पेंडेड ऑफिसर यहां क्या कर रहे हो। इस घटना से मेरे सम्मान को भारी ठेस पहुंचा और गरिमा का भी हनन हुआ है। इनके द्वारा दिए गए धमकी से भय भी मेरे मन में घर कर गया है। इस घटना को राजेश लाला के पूरे परिवार ने देखा है। उन लोगों के बीच-बचाव करने के बाद ही वे लोग उनके घर से वापस गए।

इसे भी पढ़ें : कुदरत का करिश्मा : सूरज की यह तस्वीर देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप (देखें फोटो)

पूर्व थाना प्रभारी गौतम की शिकायत पर विधायक और उनके पीए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिकी के विरोध में सोमवार की दोपहर बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह मेहरमा थाना में धरने पर बैठ गईं। विधायक ने पूर्व निलंबित थाना प्रभारी कश्यप गौतम के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने सवाल किया कि एक निलंबित पुलिस पदाधिकारी देर शाम आठ बजे किसी नागरिक के घर पर बैठकर थाना की संचिका के साथ क्या कर रहा था। विधायक ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की। कहा कि वे बेल नहीं लेंगी। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजे।

इसे भी पढ़ें :  कोरोना काल की सुखद तस्‍वीर, कोविड वार्ड में PPE किट पहन पहुंची दुल्‍हन, संक्रमित दूल्‍हे ने भरी मांग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...