रांची : झारखंड में Corona की दूसरी लहर का कहर जारी है। आंकड़ा हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। आम से लेकर खास तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कोरोना संक्रमण राजभवन तक पहुंच चुका है। शनिवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। इससे पहले सीएम आवास में तैनात कई लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं रांची के सिविल सर्जन भी पॉजिटिव हुए। बता दें कि अबतक राज्य के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
Read More : कोरोना का कहर : @CBSE के बाद #ICSE और #ISC बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
Read More : 12 जोन में बंटा रांची शहर, दंडाधिकारी करेंगे सघन जांच, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
शुक्रवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 3840 नये मरीज मिले। इनमें रांची से 1372 संक्रमित मिले। झारखंड में एक दिन में सबसे ज्यादा 56 मौत हुई। जिसमें गढ़वा के रमना सीओ, दुमका के कार्यपालक अभियंता समेत कई शामिल हैं। मृतकों में रांची के 16, पूर्वी सिंहभूम के 13, धनबाद व बोकारो के 4-4, लोहरदगा व गोड्डा के 3-3, सिमडेगा, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज के 2-2 और दुमका, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






