spot_img

लॉ की छात्रा से रांची और दिल्‍ली में दुष्कर्म, ऐसे हवालात पहुंचा आरोपी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : सोशल मीडिया पर पहले दोस्‍ती की और फिर नजदीकियां बढ़ाई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। फिर एक दिन झांसे में लेकर युवक नाबालिग को अपने फ्लैट में ले गया। वहां उसने नाबालिग को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर वह नाबालिग के पीछे पड़ गया। परेशान छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक का नाम आशीष है। वह डोरंडा साउथ ऑफिस पाड़ा स्थित तक्षशीला अपार्टमेंट में रहता है।

इसे भी पढ़ें : नक्‍सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्‍चर से ली 22 जवानों की जान, देखिए तस्‍वीरें

छात्रा के अनुसार आरोपी से उसकी दोस्‍ती 2018 में इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। एक दिन झांसे में लेकर युवक उसे अपने फ्लैट में ले गया, जहां जबरन उससे दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वह अक्‍सर उसे परेशान करने लगा। इंटर की पढ़ाई पूरा करने के बाद छात्रा दिल्‍ली के शारदा यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई करने चली गई। युवक भी उसी यूनिवर्सिटी में एक्टिंग एंड ड्रामा कोर्स में एडमिशन ले लिया। वहां भी उसने उससे नजदीकियां बढ़ाई और दुष्‍कर्म किया। कॉलेज बंद रहने के कारण छात्रा अपने रांची में घर में है।

युवक से परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्‍हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। काफी सोच-विचार के बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराने की ठानी और आरोपी युवक के खिलाफ डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस को जैसे ही पता चला कि युवक भी रांची में ही है। उसके फ्लैट में छापेमारी कर उसे दबोचा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्‍त छात्रा नाबालिग थी इसलिए आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म और पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता ईंट भट्ठा और होटल व्यवसायी हैं। वह मूल रूप से सिमडेगा का रहने वाला है। जबकि पीड़िता के पिता बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं और जगरनाथ थाना क्षेत्र में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : Chatra में अजब प्रेम की गजब कहानी : बहन बनी सास, बेटा बना अपने ही बाप का साढू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...