हजारीबाग में पत्रकारों की पि’टाई, आक्रोश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग सदर अस्पताल अचानक आज रणक्षेत्र में बदल गया, जब सच दिखाने पहुंचे पत्रकार पर अचानक हमला कर दिया गया। न्यूज कवर करने पहुंचे निजी चैनल के आशीष कुमार और NEWS18 के सुशांत सोनी को निशाना बनाया गया। करीब 50 लोगों की भीड़ ने घेरकर इनकी पिटाई कर दी। बताया गया कि कवरेज के दौरान कुछ लोगों ने रिपोर्टरों को रोका, बहस बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। इल्जाम है कि पत्रकारों को जमीन पर गिराकर पीटा गया। जख्मी रिपोर्टर के सिर, छाती, हाथ-पैर में चोटें लगी है। कैमरा, मोबाइल और उपकरण छीनने की कोशिश की गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार सदर थाना पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...