spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Garhwa में सुलह से निपटे 101 केस, फायदा भी हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा(Garhwa) के न्यायालय परिसर में शनिवार को अलग ही हलचल थी। कहीं बातचीत, कहीं समझौता और कहीं सालों पुराने विवादों का अंत। मासिक लोक अदालत और विशेष लोक अदालत (NI एक्ट) के इस बेंच ने बिगड़े रिश्तों की मरम्मत कर अपना फैसला सुनाया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। कुल 7 पीठों का गठन किया गया। गढ़वा मुख्यालय और नगर उंटारी दोनों जगह सुनवाई हुई। न्यायिक अधिकारियों के साथ अनुभवी अधिवक्ताओं ने भी अहम भूमिका।

Garhwa में 101 मामलों का निष्पादन किया गया

लोक अदालत में सुलह और सहमति के आधार पर कुल 101 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें 20 आपराधिक (कंपाउंडेबल) मामले, 24 बिजली विभाग से जुड़े मामले, 4 चेक बाउंस (NI एक्ट) मामले एवं 53 स्थायी लोक अदालत के मामले शामिल रहे। इन मामलों के निपटारे के साथ कुल ₹3,46,600 का राजस्व प्राप्त हुआ। सबसे खास बात यह रही कि कई ऐसे मामले सुलझे, जो वर्षों से लंबित थे। पक्षकारों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। अदालत का माहौल भी सकारात्मक और सहज दिखा। लोक अदालत का असली मकसद त्वरित और सुलभ न्याय देना है। ताकि आम लोग कानूनी उलझनों से जल्दी राहत पा सकें।

इसे भी पढ़ें : CM आवास में खाकी के नये चेहरों से रूबरू हुये हेमंत सोरेन…

इसे भी पढ़ें : बरही में बैंक डकैती की वारदात पर क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...