spot_img

राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, करा लें ये काम नहीं तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : राशन कार्ड से जुड़ी एक अहम जानकारी जो आपके काम की है। कई राज्यों में केंद्र सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड को आधार या बैंक खाता से लिंक कराने का काम चल रहा है। साथ ही नए राशन कार्ड के साथ-साथ पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने का भी काम जारी है।

31 मार्च से पहले राशन कार्ड को कराएं लिंक

अगर अभी तक आपका राशन कार्ड आधार या आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है या फिर कुछ दिनों से सस्पेंड चल रहा है तो आप सावधान हो जाएं। नहीं तो 31 मार्च 2021 के बाद आपका राशन कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। यदि आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो जल्द ही राशन कार्ड को आधार से या अपने बैंक खाते से लिंक करा लें।

बात दें कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में राशन कार्ड अपडेट को लेकर काम जारी है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने तो इस संबंध में सूचना जारी करने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें : अब तत्‍काल होगा रेल यात्रियों का टिकट रिफंड, जानें कैसे

31 मार्च है अंतिम डेट

देश के कई राज्यों के आपूर्ति कार्यालयों में जाकर या नहीं तो घर बैठे आप ऑनलाइन आधार को राशन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर अब जरूरी है।

टॉल फ्री नंबर

यदि आपको कोई परेशानी हो तो आप टॉल फ्री नंबर 18003456194 या 1967 नंबर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस नंबर पर आपको आपके राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी : जेपीएससी ने घटाई परीक्षा फीस

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...