spot_img

Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive :  केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र(Manifesto) जारी कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में केरल बीजेपी(BJP) प्रमुख Rajeev Chandrasekhar और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर यह घोषणापत्र(Manifesto) जनता के सामने रखा। घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और बुनियादी सुविधाओं को केंद्र में रखते हुये कई बड़े वादे किये गये हैं। भाजपा(Manifesto) ने जरूरतमंद महिलाओं के लिये ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ योजना का ऐलान किया है। इस कार्ड के जरिए दवाइयों और राशन के लिये हर महीने 2,500 रुपये का रिचार्ज दिया जायेगा। घोषणापत्र(Manifesto) में राज्य में एक नया All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) स्थापित करने का वादा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इससे केरल में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मजबूत होंगी। भाजपा ने Thiruvananthapuram को Kannur से जोड़ने वाला हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क बनाने का वादा भी किया है। पार्टी के अनुसार इससे राज्य में यात्रा तेज और आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी।

गरीब परिवारों को दो मुफ्त LPG सिलेंडर

घोषणापत्र(Manifesto) में गरीब परिवारों के लिये साल में दो मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना शामिल है। एक सिलेंडर Onam के दौरान और दूसरा Christmas के समय दिया जायेगा। भाजपा ने Sabarimala Temple और Guruvayur Temple जैसे प्रमुख पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिये देवस्वम बोर्डों के पुनर्गठन का वादा किया है। घोषणापत्र(Manifesto) में Mullaperiyar Dam विवाद को लेकर कहा गया है कि तमिलनाडु को पानी मिलता रहे और केरल की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो—इस दिशा में संतुलित समाधान तलाशा जायेगा।

हर घर को 20,000 लीटर मुफ्त पानी

  • पार्टी ने राज्य के हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने का भी वादा किया है। भाजपा का कहना है कि यह योजना आम लोगों के घरेलू खर्च को कम करने में मदद करेगी।
News Article Hero Image
केरल में BJP का घोषणा पत्र
केरल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र: मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं को 2,500 रुपये - इंडिया टुडे
केरल में BJP का घोषणा पत्र

इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

इसे भी पढ़े :Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…

इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

इसे भी पढ़े :Dhanbad News : धनबाद में बड़ा हा’दसा

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...