spot_img
spot_img
spot_img

भाई-बहन की मामूली कहासुनी बनी खौ’फनाक वारदात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : होली की खुशियों से भरे मौसम में मुरादाबाद का बुद्धि विहार इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से सन्न रह गया। यहां गणेश पार्क इलाके में एक युवक ने अपनी ही बहन को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अब भी यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर एक भाई अपनी बहन का दुश्मन कैसे बन गया। खबर है कि आरोपी भाई हार्दिक गुड़गांव की एक IT कंपनी में काम करता है। वह होली के मौके पर घर आया हुआ था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह त्योहार परिवार के लिये इतनी बड़ी त्रासदी बन जायेगा। पुलिस के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने चाकू उठाकर अपनी बहन पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमले में गंभीर रूप से घायल 25 साल की हिमशिखा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद आरोपी हार्दिक मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची, पूरे गणेश पार्क इलाके में तहलका मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। फरार भाई की खोज में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। मारी गई हिमशिखा एक निजी कंपनी में काम करती थी, जबकि उसकी मां नीलिमा भी एक कंपनी में कार्यरत हैं। घर में अचानक हुई इस भयावह घटना ने परिवार ही नहीं, पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें : अब रांची के इस ऑफिस को उड़ाने का आया ईमेल, पुलिस अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...