Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड मुख्यालय सभागार में 13 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और सहायकों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण का संचालन पंचायती राज मास्टर ट्रेनर मारुति दास गुप्ता और रिसोर्स पर्सन रूबी देवी ने किया। मकसद साफ था, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक, बिना भटकाव और बिना देरी के पहुंचे। प्रशिक्षण में बताया गया कि अब पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया जायेगा। मॉडल पंचायत निर्माण, अति गरीब परिवारों की पहचान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। संविधान के मौलिक अधिकारों से लेकर पंचायत सुदृढ़ीकरण तक हर पहलू पर गंभीर चर्चा हुई। अब हर पंचायत सचिवालय में ‘पंचायत सहायता केंद्र’ स्थापित किये जायेंगे। छोटे-छोटे कार्यों के लिये ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंचायत सहायक और वीएलई पंचायत स्तर पर ही ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास व अन्य योजनाओं का काम निपटायेंगे। गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी, यानी सरकार अब सीधे आपके दरवाजे तक। समापन के मौके पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि पंचायतों को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सशक्त बनाया जायेगा। लक्ष्य एक ही है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से मिले, बिना किसी बाधा के।प्रशिक्षण में मुखिया गंदौरी दांगी, देवंती देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, पूजा देवी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।
पंचायतों को मिला डिजिटल गुरुमंत्र…
Date:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…
Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...
देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…
Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...
झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें
Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...
“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”
Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...
1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…
Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...





