GT रोड पर तीन तस्कर दबोचे गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने GT रोड से गुजर रही एक पिकअप वैन में क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर लदे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को मौके से धर दबोचा। थानेदार चौधरी ने बताया कि बिहार की ओर से एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को अमानवीय ढंग से लादकर पश्चिम बंगाल ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान को अवगत कराते हुये चौपारण थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान बिहार की ओर से आ रही पिकअप वैन (BR-02-GB-9394) को रोका गया। तलाशी में 8 गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने सभी 8 गोवंशीय पशुओं को जप्त कर लिया। उन्हें मयूरहंड स्थित गौशाला भेज दिया गया। पकड़े गये तस्करों के नाम पिकअप चालक गौतम कुमार (ग्राम कुरकुरी, थाना किंजर, जिला अरवल बिहार), प्रिंस कुमार (ग्राम कुरकुरी, थाना किंजर, जिला अरवल बिहार) एवं शहबाज आलम (कुरैशी मोहल्ला, लाल चौक रेलपार, आसनसोल, प. बंगाल) बताये गये।

spot_img

Related articles:

साले के साथ मिलकर पत्नी ने ही रच डाली खौफनाक साजिश… जानें

Saraikela : सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में चर्चित...

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...