spot_img

कृषि कानूनों पर राज्यसभा में हुई गर्मागरम बहस, जानें देश के कृषि मंत्री ने क्‍या कहा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है : तेामर

कोहराम लाइव डेस्क : राज्यसभा में शुक्रवार को सुबह जब किसानों के मुद्दे पर बहस शुरू हुई, तो करीब तीन घंटे तक सांसदों के तल्ख तेवर नजर आए। इस दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार को जमकर घेरा और जब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बारी आई तो उन्होंने भी विपक्ष पर तल्ख टिप्पणियां कीं। कृषि मंत्री ने कहा कि अगर सरकार किसी भी संशोधन के लिए तैयार हैं तो इसके ये मायने नहीं लगाना चाहिए कि कृषि कानून में कोई गलती है। कॉन्ट्रैक्ट एक्ट में कोई एक प्रावधान बता दीजिए जो किसान विरोधी हो। एक ही राज्य का मसला है। किसानों को बरगलाया गया है। दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भाजपा ऐसा नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़ें :मामी ने ली ढाई साल के भांजे की जान, फिर लाश को पैक कर…

पीएम को बदनाम करने के लिए विदेश का सहारा ले रहीं कुछ ताकतें : कटारिया

बहस में भाग लेते हुए केंद्रीय मं‍त्री रतनताल कटारिया ने कहा है कि देश में कुछ ताकतें ऐसी हैं जो नहीं चाहतीं कि मामले का हल निकले। उन्‍होंने कहा कि ये लोग अब इतनी नीचता पर उतर आए हैं कि सरकार को बदनाम करने के लिए विदेशों का सहारा ले रहे हैं। रेहाना जैसी शख़्सियतों से ट्वीट कराए जा रहे हैं ताकि सरकार बदनाम हो।

इसे भी पढ़ें :छी छी छी…आठ साल की बहन के साथ ही…

देशप्रेमी कौन हैं, अर्नब, कंगना या किसान : संजय राउत

इसके पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने अर्नब गोस्वामी और कंगना रनोट के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- ‘देशप्रेमी कौन हैं हमारे देश में? अर्नब गोस्वामी, जिसकी वजह से महाराष्ट्र में एक निरपराध व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली? या कंगना रनोट देशप्रेमी हैं? प्रकाश जावडेकर के बारे में अर्नब ने किस भाषा का इस्तेमाल किया? आपको शर्म आनी चाहिए कि आपने उन्हें शरण दे रखी है। जिसने ऑफिशियल सीक्रेट कोड तोड़ते हुए बालाकोट स्ट्राइक के बारे में पहले ही बता दिया, वो आपकी यानी केंद्र सरकार की शरण में है, उसको आपका प्रोटेक्शन है।

इसे भी पढ़ें :बगैर विधायक बने हफीजुल हसन बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

किसानों को संघर्ष के लिए मजबूर किया गया : आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के तेवर बेहद तल्ख थे। उनके तेवर देखकर सांसदों ने कहा, ‘आप गुस्से में हैं।’ शर्मा बोले, ‘माइक नहीं है तो चिल्लाना पड़ेगा ना।’ इसके बाद माइक ठीक किया गया। सांसदों ने भी चुटकी ली कि आपकी तो आवाज वैसे भी बुलंद है। शर्मा ने अपने भाषण की शुरुआत में प्रवासी मजदूरों और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद देश के हालात सबको पता हैं। उन लोगों को भी, जिनके रोजगार गए, परिवार तबाह हो गए। किसानों को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर किया गया। इसकी जिम्मेदार सरकार है।

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।