देश : किसान आंदोलन को लेकर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट के जरिए अपनी राय रखी और लोगों से एकजुट रहने की बात कही है। तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है, बाहरी ताकतें इसे देख सकती है, लेकिन इसमें प्रतिभागी नहीं बन सकती है। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला कर सकते हैं। आईए एक देश के तौर पर हम एक रहते हैं।”
यहां याद दिला दें कि किसान आंदोलन पर पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। जिसके बाद विदेशों में भी इस आंदोलन को लेकर बातें होने लगी है। इसी को लेकर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन ने भी इस अहम मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी बात रखी और भारतीय को एकजुट रहने की बात कही। और बाहरियों को इस मुद्दे से दूर रहने की नसीहत दी।
India’s sovereignty cannot be compromised. External forces can be spectators but not participants.
Indians know India and should decide for India. Let’s remain united as a nation.#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2021
इसे भी पढ़ें :नर्स छेड़छाड़ मामले में सहयोगियों ने कहा -24 घंटे में करें दोषियों की गिरफ्तारी
इसे भी पढ़ें :रेलवे के कारगो एजेंट को गोली मारने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे





