जेल में बंद कैदी ने पुलिस के फोन से जज को दे दी धमकी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : जेल में बंद 3700 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी के संदेही गुनहगार अनुभव मित्तल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज को धमकी भरा ईमेल भेज दिया। यह ईमेल उसने पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन से भेजा, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मित्तल ने जेल में पुलिसकर्मी अजय कुमार का फोन मांगा और कहा कि उसे अपने केस की जानकारी लेनी है। उसने नई ईमेल ID बनाकर धमकी भरा मेल लिखा और उसे अगले दिन सुबह भेजने के लिये शेड्यूल कर दिया। अगले दिन वह मेल जज की आधिकारिक ईमेल ID पर पहुंच गया। जांच से खुलासा हुआ कि मित्तल ने यह ईमेल जज को असली धमकी देने के लिये नहीं, बल्कि अपने साथी कैदी आनंदेश्वर अग्रहरि को फंसाने के लिये भेजा था। अग्रहरि हत्या के मामले में दिसंबर 2023 से जेल में बंद है। मित्तल पर पहले से ही फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम के जरिये सात लाख निवेशकों से 3700 करोड़ रुपये ठगने का इल्जाम है। उसके खिलाफ 324 केस दर्ज हैं। उसकी पत्नी आयुषी और पिता सुनील मित्तल भी इसी मामले में जेल में हैं। साइबर प्रकोष्ठ और अपराध शाखा की जांच में पूरा मामला उजागर हुआ। अनुभव मित्तल और सिपाही अजय कुमार के खिलाफ IT एक्ट और धमकी देने के मामले में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...