spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में ऐसे शराब तस्‍करी कर रही लड़कियां, तरीका देख पुलिस दंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद यहां धड़ल्‍ले से शराब की बिक्री की जा रही है। केवल बिक्री का तरीका बदला है। पहले खुलेआम दुकान से शराब बेची जाती थी और अब शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। शराब के धंधे को चलाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि शराब तस्‍करी में लड़कियां भी शामिल हो गई है। इसका खुलासा उस वक्‍त हुआ जब पुलिस ने स्‍कूटी से शराब ले जा रही एक लड़की को पकड़ा। स्‍कूटी की जांच में पुलिस को उसमें से 18 बोलत शराब मिली, जिससे पुलिस हैरान हो गई। युवती को राजधानी के पीरबहोर इलाके से पकड़ा गया। वह पटना के बिहारी साव लेन की रहने वाली बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : दारोगा ने जैसे ही बदमाशों को रोका, मार दी गोली …और फिर

शराब तस्‍करी में महिलाओं का शामिल होना पुलिस के लिए नई चुनौती है। पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार थाने को गुप्‍त सूचना मिली थी कि एक लड़की अपनी स्कूटी में शराब छिपाकर ले जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान वह अपनी स्‍कूटी लेकर वहां पहुंची। पुलिस ने जब उसकी स्कूटी की जांच की तो पुलिस अवाक रह गई। उसकी स्‍कूटी से 18 बोतल शराब मिली, जिसे पुलिस ने जब्‍त कर लिया। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवती के सहारे पुलिस कई तस्‍करों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। उसके कॉल डिटेल को भी पुलिस खंगालेगी।

इसे भी पढ़ें : दो भाईयों की गला रेतकर निर्मम हत्‍या, शव को ऐसे फेंका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...