Bihar : बिहार की राजनीति में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है और इसी बीच आज NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने अपने चुनावी वादों का पुलिंदा खोल दिया है। नाम रखा गया है, “विकसित बिहार के लिये संकल्प पत्र”।घोषणापत्र का सबसे बड़ा आकर्षण 1 करोड़ सरकारी नौकरियों और रोजगार के अवसरों का वादा। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खुलेगा, ताकि युवा अब रोजगार की खोज में दर-दर न भटके। गरीब परिवारों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान ₹2,000 प्रतिमाह सहायता। बच्चों के पोषण पर भी नजर डाली है, अब स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा। किसान सम्मान निधि की राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000, मछली पालकों को भी समान सहायता, ताकि हर तालाब में मेहनत का उजाला झिलमिलाये। हर फसल पर MSP की गारंटी और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश। यह घोषणा पत्र किसानों के लिये एक नई सुबह का गीत गाता है। NDA ने वादा किया है कि 1 करोड़ महिलायें ‘लखपति दीदी’ बनेंगी। ‘मिशन करोड़पति’ के तहत महिला उद्यमियों को मिलेगा ₹2 लाख तक का सहयोग, ताकि रसोई की आंच से निकलकर महिलायें अब व्यवसाय की लौ जलायें। घोषणापत्र में विकास की गूंज है, पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चार शहरों में मेट्रो सेवा, सात नये एक्सप्रेसवे, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, 50 लाख पक्के मकान और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा। वहीं, सीतापुरम् को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा।
NDA का घोषणा पत्र जारी, 1 करोड़ सरकारी नौकरी का वादा…
Date:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...











