spot_img
spot_img
spot_img

जंगल में मिले SLR, आखिर किसके? जांच में जुटी पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : CRPF और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों को करारा झटका लगा है। जिले के सीमावर्ती जंगलों से दो SLR राइफल, मैगजीन और बड़ी मात्रा में कारतूस समेत नक्सली सामग्री बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि कहीं यह SLR पुलिस से तो नहीं लूटी गई, इस बिंदु पर भी पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है।

SP अंजनी अंजन ने बताया कि खुफिया इनपुट पर यह ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें CRPF की बड़ी भूमिका रही। बरामदगी के बाद इलाके में तलाशी तेज कर दी गई है और कई संदिग्ध स्थानों पर गश्त जारी है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब राज्य भर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है।

गौरतलब है कि बीते 15 सितंबर को इसी ज़िले में कोबरा टीम और पुलिस के ऑपरेशन में तीन बड़े माओवादी ढेर किए गये थे। जिनमें 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन, 25 लाख का रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का बीरसेन गंझू शामिल था। तब तीन AK-47 राइफलें भी मिली थीं। लगातार हो रही इन सफलताओं से साफ है— जंगल में अब नक्सलियों की नहीं, कानून की पकड़ मजबूत हो रही है।

इसे भी पढ़ें : जन सुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : रांची में दरिंदगी की रात, नाबालिग से गैं’गरे’प

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...