spot_img

Comedian कपिल के साथ धोखाधड़ी में Designer दिलीप की Sister गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कॉमेडियन कपिल शर्मा की वैनिटी वैन के धोखाधड़ी वाले मामले में मुंबई पुलिस ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन को गिरफ्तार कर लिया है। कंचन ‘दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी की सीईओ हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने कंचन को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया।

3 साल गुजर जाने के बाद भी नहीं डिलीवर की गाड़ी

सहायक पुलिस निरीक्षक सचिव वाजे, पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे मामले में कंचन की कथित भूमिका सामने आने के बाद की गई है। बता दें कि कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया को अपनी वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए साल 2017 में छह करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन दिलीप ने तीन साल गुजर जाने के बाद भी कपिल को गाड़ी डिलीवर नहीं की। इस मामले में कपिल ने एक केस दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें : RBI ग्रेड बी में 322 Officers की होगी भर्ती, जानें योग्‍यता और प्रोसेस

मुंबई पुलिस ने दर्ज की है एक नई एफआईआर

कपिल शर्मा से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है। बीते गुरुवार को कपिल अपना बयान दर्ज कराने मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल ने कहा था कि मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें : 1 फरवरी से देश के सिनेमाहॉल अनलॉक, झारखंड में अबतक तय नहीं

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।