Kohramlive : सूरत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जो हाथ कभी सोने-चांदी के पदक थामते थे, आज वही हाथ पिस्तौल थामे नजर आया। राष्ट्रीय निशानेबाज विकास अशोक भार्गव को सूरत की चौक बाजार पुलिस ने फुलवाड़ी-भारीमाता रोड से अरेस्ट कर लिया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है, जिससे खेल और अपराध जगत में चर्चा तेज हो गई है। लगभग 30 साल के विकास भार्गव ने कम उम्र से ही वॉलीबॉल और निशानेबाजी में कामयाबी हासिल की है। अंडर-14 की उम्र से खेल में सक्रिय विकास ने राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात का प्रतिनिधित्व किया और ‘खेल महाकुंभ’ जैसी प्रतियोगिताओं में 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर सूरत का नाम रोशन किया। क्रिकेट भी उनका शौक रहा है और वह हाल ही में पंजाब के जालंधर से लौटे रहे थे। पुलिस के अनुसार, उन्हें फुलवाड़ी-भारीमाता रोड पर पिस्तौल लेकर घूमते हुये देखा गया था। पूछताछ में विकास ने बताया कि यह पिस्तौल उनके मित्र ऋत्विक उर्फ सोनियो प्रकाश जोगी ने सुरक्षित रखने के लिये दी थी। हालांकि, इस खुलासे के बावजूद उनका आपराधिक इतिहास गंभीर है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में सहायता एवं उकसाने के आरोप में उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
राष्ट्रीय निशानेबाज अरेस्ट, खेल जगत में तहलका…
Date:

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…
Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...
ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...







