हजारीबाग में ED की रेड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Shiv Narayan Sahu) : शुक्रवार सुबह की पहली किरणें जब हजारीबाग के बड़कागांव की जमीन को छू रही थीं, तभी कुछ दरवाजो पर दस्तक दी गई, मगर यह कोई आम दस्तक नहीं थी। केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) की टीम चार ठिकानों पर उतर चुकी थी। निशाने पर थीं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, उनके करीबी मनोज दांगी, पंचम कुमार और मंटू सोनी। बताया जा रहा है कि इन सभी का नाता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू से भी गहरा रहा है।

मामला गंभीर है, कोयला ट्रांसपोर्टिंग के जरिये कथित मनी लॉन्ड्रिंग का। यही वजह है कि जांच एजेंसी ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई शुरू की। चारों ठिकानों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। न कोई भीतर जा सकता है, न बाहर आ सकता है। हर दिशा से सन्नाटा है न कोई टिप्पणी, न कोई सफाई। अंबा प्रसाद से संपर्क की तमाम कोशिशें भी अब तक नाकाम रहीं। ED के अफसर चुप हैं, मगर बड़कागांव की गलियों में चर्चायें तेज हैं।

spot_img

Related articles:

साले के साथ मिलकर पत्नी ने ही रच डाली खौफनाक साजिश… जानें

Saraikela : सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में चर्चित...

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...