spot_img

CM बोले, अलर्ट मोड में रहे अधिकारी… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मानसून की पहली ही दस्तक ने झारखंड में पानी-पानी कर दिया है। हालात को देखते हुये CM हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी जिलों के DC से संवाद किया और पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री का निर्देश

भारी बारिश से निपटने के लिए प्रभावी और त्वरित कदम उठाए जाये, शहरी और ग्रामीण जल जमाव की समस्या पर तत्काल एक्शन हो, सड़क, पुल-पुलिया, फसल और मकानों के नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजी जाये, जिलों के कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रखें, वॉटरफॉल, बराज जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हों और NDRF और स्थानीय टीमों का सहयोग लिया जाये।

स्वास्थ्य पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र जहां जल जमाव की स्थिति है वहां छिड़काव कार्य करें। बरसात के मौसम में बीमारियां और सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं, इसलिए अस्पतालों में जरूरी दवाएं और एंटी रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

सड़कें टूटीं, पुल धंसे अब नहीं चलेगा बहाना

बारिश से टूटे सड़कों और पुलों की मरम्मत में तेजी लाई जाये। CM ने चेताया “कई बार पुल टूटने का कारण अवैध बालू निकासी होती है। ऐसे कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए।” बैठक में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत सभी जिलों के DC शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...