spot_img

इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, ये IPL स्टार बने कप्तान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में टीम 24 जून से 23 जुलाई के बीच 5 वनडे और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगी। IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले आयुष म्हात्रे को कप्तान बनाया गया है, जबकि विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू उप-कप्तान होंगे। आयुष म्हात्रे ने IPL में महज 6 मैचों में 187.27 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा था। वहीं, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन में 34 गेंदों पर भारत की ओर से सबसे तेज शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। इस युवा ब्रिगेड में हरवंश सिंह, कनिष्क चौहान, आदित्य राणा और अनमोलजीत सिंह, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो इंग्लैंड की कड़ी चुनौती में भारत की उम्मीद बनेंगे। वहीं वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, नमन पुष्पक, डी दीपेश और अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) स्टैंडबाय पर रखा गया है।

टीम के अहम मुकाबलों की तारीखें

  • 27 जून: पहला वनडे (होव)

  • 2 जुलाई: तीसरा वनडे (नॉर्थम्प्टन)

  • 12-15 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच (बेकेनहैम)

  • 20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी-डे मैच (चेल्म्सफोर्ड)

इस दौरे पर भारत की नजर न सिर्फ जीत पर होगी, बल्कि इन नए सितारों की परिपक्वता और लाल गेंद की स्किल्स की असली परीक्षा भी होगी।

इसे भी पढ़ें : नौजवानों के ल’हू में घुलने लगा है धीमा जहर, इन्होंने खाई कसमें, क्या… जानें

इसे भी पढ़ें : आदिवासी हितों की नई पटकथा तैयार, CM हेमंत सोरेन ये बोल गये… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...