spot_img

Apartment के नीचे घायल मिला गार्ड, अस्पताल जाते-जाते…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : छह मंजिले Apartment के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला युवक। फ्लैट वालों ने देखा तो उसे फौरन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बहुत देर हो चुकी थी। युवक की रास्ते में मौत हो गई। उसके शव को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। युवक के परिजनों ने खुदकुशी की आशंका जताई है।

पीएंडएम मॉल में सिक्योरिटी गार्ड था

यह वाकया हुआ है जमशेदपुर के परसुडीह थाने के कीताडीह। यहां के जग वैष्णवी अपार्टमेंट के नीचे मिला था गंभीर रूप से जख्मी युवक। उसकी पहचान विवेक सिंह रिंकु के रूप में हुई। वह बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी का रहने वाला था। उसकी उम्र लगभग 35 साल थी। वह बिष्टुपुर के पीएंडएम मॉल में सिक्योरिटी गार्ड था।

इसे भी पढ़ें : Namkom में दो घरों से छह लाख के जेवर, 3.5 लाख कैश की चोरी

Apartment की छत से गिरकर मौत की आशंका

पुलिस यह जांच करने में लगी है कि युवक की मौत अपार्टमेंट से गिरकर हुई है या मौत का कोई और कारण है। उसके पैर में गंभीर चोट थी। दोनों घुटने बाहर आ गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विवेक की मौत अपार्टमेंट की छत से गिरने से हुई होगी। वैसे पुलिस मामले की हत्या, खुदकुशी और हादसा तीनों ही एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : बहन से हुआ झगड़ा, गुस्से में इकलौते बेटे ने बंद किया रूम, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...