spot_img
spot_img
spot_img

खौफनाक वारदात, आखिर कौन थी यह महिला?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : सरायकेला के गम्हरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली एक वारदात हुई। यशपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की लाश मिली, जिसकी हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गये। शव को देखने से साफ पता चलता है कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। महिला के गले, दोनों हाथों और नाजुक अंगों पर धारदार हथियार के गहरे घाव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को रेलवे ट्रैक पर इस तरह फेंका गया, जिससे यह हादसा या आत्महत्या लगे। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस का दावा है कि लाश की हालत देख ऐसा लगता है कि महिला के साथ अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा, “पहचान होने के बाद ही घटना की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।”

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट

इसे भी पढ़ें :के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...