फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : फेसबुक पर एक अजनबी से दोस्ती तबाही और बर्बादी की वजह बन गई। दो बेटियों की मां का इरादा दोस्ती का था, पर उसे मुर्शेद अंसारी से मोहब्बत हो गई। प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि प्रेमी के बुलावे पर महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर गोड्डा से मुंबई पहुंच गई। महिला और उसकी बेटियों को खुशहाल जिंदगानी देने का सपना दिखा उसे मुंबई आने क्या न्योता दिया। मां-बेटियों का टिकट तक कटवा दिया। महिला अपनी 15 और 13 साल की बेटियों को लेकर मुंबई पहुंच गई। जालिम मुर्शेद अंसारी की फितरत से अनजान महिला अपनी बेटियों को लेकर उसके पनाह में चली गई। मां-बेटियों को एक ही कमरे में रखा गया। इल्जाम है कि हर रोज मां-बेटियों का वह बारी-बारी से यौन शोषण करता रहा। मां ग्लानी में मरते जा रही थी। वहीं, दोनों नाबालिग बेटियों की हालत खराब होते चली गई। तन-मन दोनों खराब रहने लगा। वहां से अपने घरवाले को बताया, कुछ ने कोसा तो कुछ ने तरस दिखा रास्ता दिखाया। एक रोज मौका पाकर महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर वहां से भाग निकली।

गोड्डा अपने घर आने के बाद महिला ने गुनाहगार मुर्शेद अंसारी को सबक सिखाने को ठान लिया। वह कोर्ट और थाने की शरण में गई। बीते साल गोड्डा के ललमटिया थाने में मुर्शेद अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मां-बेटियों की आबरू लूट लेने वाले मुर्शेद को खोजना शुरू किया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुर्शेद अंसारी ललमटिया के सिदो कान्हू चौक के पास आया हुआ है। इस सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती के चलते एक हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया।

इसे भी पढ़ें : दुकान के आगे कार क्या खड़ी कर दी, चार के प्राण चले गये

इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...